⚡ UP BIG UPDATE | 05 जून से 21 जून तक यूपी में चलेगा व्यापक जनसंपर्क अभियान | योगी सरकार ने तैयारियों की समीक्षा की | प्रदेशभर में होंगे जनकल्याण मेले, प्रगति पथ यात्रा और योग कार्यक्रम ⚡

UTTAR PRADESH BIG UPDATE 05 जून से यूपी में चलेगा व्यापक जनसंपर्क अभियान, योगी सरकार ने तैयारियों की समीक्षा की DATE:30 MAY 2026 DESK:State News Desk | India Time Report TV लखनऊ, उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में मंत्रिमंडल एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के विकास, विश्वास एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश में आयोजित किए जाने वाले व्यापक जनसंपर्क अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि 05 जून से 21 जून तक पूरे प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में लगभग 10 किलोमीटर लंबी 'प्रगति पथ यात्रा' निकाली जाएगी। यात्रा के दौरान जनप्रतिनिधि गांवों में रात्रि विश्राम करेंगे, चौपाल लगाएंगे तथा ग्राम प्रधानों और स्थानीय नागरिकों से संवाद करेंगे।
05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत प्रदेशव्यापी पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही लोगों को पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जाएगा। 11 और 12 जून को मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित होंगे, जबकि 13 और 14 जून को सांसद एवं विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की जानकारी साझा करेंगे। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि 14 से 16 जून के बीच प्रदेश के सभी विकास खंडों एवं नगरीय निकायों में जनकल्याण मेले आयोजित किए जाएं। इन मेलों में विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। 16 और 17 जून को 'विकसित भारत संकल्प सम्मेलन' आयोजित किए जाएंगे, जबकि 18 और 19 जून को केंद्र सरकार की 12 वर्षों की विकास यात्रा और विकसित भारत के संकल्प को प्रदर्शित करने वाली विशेष प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी 825 विकास खंडों और 700 से अधिक नगरीय निकायों में योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 🔹 05 जून से 21 जून तक चलेगा अभियान 🔹 विधानसभा क्षेत्रों में निकलेगी प्रगति पथ यात्रा 🔹 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान पर जोर 🔹 जनकल्याण मेले और संकल्प सम्मेलन होंगे 🔹 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष आयोजन SOURCE: Official Statement | CMO Uttar Pradesh PHOTO: Official CMO Photo No Opinion | No Personal Claim | Only Reporting | India Time Report TV यह समाचार उत्तर प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। India Time Report TV निष्पक्ष, जिम्मेदार और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध है। यदि इस समाचार में प्रकाशित किसी जानकारी पर संबंधित पक्ष को कोई आपत्ति हो तो आधिकारिक प्रमाण उपलब्ध कराने पर समाचार की समीक्षा कर आवश्यक संशोधन अथवा कार्रवाई की जा सकती है। यह सामग्री किसी देश, सरकार, संस्था, संगठन, व्यक्ति, राजनीतिक दल या विचारधारा का समर्थन अथवा विरोध नहीं करती। No Opinion | No Personal Claim | Only Reporting | India Time Report TV

Comments

Popular posts from this blog

HEALTH & SOCIAL AWARENESS NEWS 🫀 हाथरस निवासी ने लिया अंगदान का संकल्प 📄 आधिकारिक पंजीकरण के बाद जागरूकता का संदेश ❤️ मृत्यु उपरांत कई लोगों को मिल सकता है नया जीवन 📍 हाथरस, उत्तर प्रदेश | ग्राउंड रिपोर्ट | India Time Report TV

🔴 DISTRICT NEWS | हाथरस 🔴 मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज हुई समरसेबल विवाद की शिकायत। 🔴 शिकायतकर्ता ने ग्राम प्रधान पर लगाए गंभीर आरोप। 🔴 जलभराव से बीमारी फैलने और दुर्गंध की आशंका जताई। 🔴 बच्चों और ग्रामीणों के आवागमन में परेशानी का दावा। 🔴 प्रशासन से जांच और जल निकासी की मांग।

Hathras District News | सादाबाद क्षेत्र में दो नई ग्रामीण सड़क परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया। • दोनों सड़कों के निर्माण पर 2 करोड़ रुपये से अधिक की लागत खर्च होगी। • मढ़ाका हनुमान मंदिर से पट्टी शक्ति सोरई मार्ग तक नई सड़क बनेगी। • बास वित्ता से गुतहरा मार्ग को भी नई सड़क परियोजना में शामिल किया गया। • सड़क निर्माण से ग्रामीण संपर्क व्यवस्था और आवागमन सुविधाएं मजबूत होंगी।